लातेहार: चंदवा के टोरी साइडिंग में रंगदारी के लिए गोलीबारी मामले में लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.गिरफ्तार अपराधियों में शाहिद अंसारी, नितेश उरांव,तरुण यादव, शमशाद अंसारी, मो मोजम्मिल अंसारीव मनोज तुरी का नाम शामिल है. ये सभी बदमाश चिरो मोड स्थित यात्री शेड के पास हथियारों से लैस होकर बैठ थे. और ये सभी शराब का सेवन भी कर रहे थे. मौके पर बाइक व स्कूटी मौजूद थी. पुलिस ने बताया कि ये वही अपराधी है जिन्होंने 10 जून को चंदवा के टोरी साइडिंग में रंगदारी की मांग को लेकर गोलाबारी की थी.(नीचे भी पढे)
रंगदारी नहीं मिलने पर वे दोबारा लुटपाट व गोलाबारी की योजना बना रहे थे. लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के कुछ अपराधी चिरो मोड के पास हथियारों के साथ मौजूद थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया. टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी अपराधियों को धर दबोचा. मौके पर पुलिस ने हथियार, मोबाइल, बाइक व स्कूटी बरामद किया. इसके बाद दोबारा की गयी छापेमारी में 10 जून की घटना में शामिल मुख्य आरोपी मनोज तुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. अपराधी मनोज तुरी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज है. पुलिस का मानना है कि उन लोगों की गिरफ्तारी से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.



