Jamshedpur : सामाजिक संस्था प्रयत्न लगातार रक्त संबंधित कार्य कर रही है जिससे जमशेदपुर और आसपास के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। परंतु विगत कुछ दिनों से संस्था के सदस्यों से प्लाज्मा के लिए लगातार लोगों द्वारा संपर्क किया जा रहा है।प्लाजमा थैरेपी में इलाज हेतु कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए व्यक्ति का ही प्लाज्मा लिया जा सकता है और ऐसे व्यक्तियों का कोई संपर्क साधन ना होने के कारण संस्था जरूरतमंद लोगों तक प्लाज्मा मुहैया कराने में असमर्थ हैं। इसके लिए आज संस्था के द्वारा उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया।
संस्थापक समर झा ने कहा जिस तरह दिन प्रतिदिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ रही हैं,तो आने वाले दिनों में कोरोना के इलाज हेतु प्लाजमा की बहुत आवश्यकता पड़ेगी तो उपायुक्त महोदय से निवेदन है कि जल्द ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों की जानकारी संस्था के साथ साझा करें अथवा इसके लिए एक टीम गठित कर एक हेल्पलाइन नंबर जारी करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। मौके पर समर झा के संग अभिषेक कुमार, राजहंस कुमार, राहुल कुमार, रवि शाह,रोशन कुमार, मिथुन दास एवं अन्य कई लोग मौजूद थे।







