
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना वायरस का जबरदस्त असर खौफ है. लोग चिकेन तक खाना पसंद नहीं कर रहे है. हालात यह है कि लोग चिकेन खाने से तौबा कर चुके है. लोग चिकेन की दुकान तरफ नहीं जा रहे है. खास तौर पर ब्यालर चिकेन का लोग खरीद नहीं रहे है जबकि देशी चिकेन को लोग खरीद रहे है.
हालात यह है कि 120 रुपये किलो ब्यालर बिकता था, जिसको लोग 50 रुपये किलो भी नहीं ले रहे है. लोगों को यह भ्रम है कि ब्यालर चिकेन खाने से कोरोना वायरस फैल रहा है. वहीं, देशी चिकेन की बिक्री बढ़ी है, जिस कारण इसकी कीमत 250 रुपये से बढ़कर 450 रुपये बिकने लगी है. हालात को देखते हुए ब्यालर चिकेन कारोबारियों ने चिकित्सकों की सलाह के अनुसार चिकेन पार्टी का आयोजन किया.

जमशेदपुर के टेल्को रिक्रिएशन क्लब में चिकेन की पार्टी आयोजित की गयी. इस पार्टी में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. बकायदा डॉक्टर थे, जो यह बता रहे थे कि चिकेन को पूरी तरह पकाकर खाने से कोई दिक्कत ही नहीं है. इस दौरान लोगों को मुफ्त में चिकेन और चावल परोसा गया, जिसको खाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. टेल्को, गोविंदपुर, बिरसानगर समेत आसपास के लोगों की काफी भीड़ थी. लोगों को यह बताया गया कि ब्यालर चिकेन खाने से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं है.

चिकेन खाने वाले लोगों ने यहां चिकित्सकों के साथ रायशुमारी भी की. लोगों की काफी भीड़ थी. सबने वहां चिकेन का आनंद लिया. बकायदा लोगों के लिए बफेट लंच का इंतजाम किया गया था, जिसको खाने के लिए लोग लाइनों में लगे रहे. काफी देर तक लोगों को नियंत्रित करने के लिए ब्यालर चिकेन के कारोबारियों को काफी मेहनत करना पड़ा.


















