
जमशेदपुर : समाजसेवा में गरीब जरुतमन्दों व असहाय लोगो की मदद के लिए दर्जनों अभियान के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले जमशेदपुर के युवा समाजसेवी व सामाजिक संस्था वॉयस ऑफ़ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरी सिंह राजपूत को 19 मार्च को बिहार के पटना के होटल मौर्या में होने वाले अंतराष्ट्रीय युवा सम्मान समारोह के लिए झारखंड से चयनित किया गया है, प्रगतिमान की तरफ से आयोजित इस अंतराष्ट्रीय सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रो में बेहतर कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बन चुके देश भर के चयनित युवाओ को सम्मानित किया जायेगा. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, पद्मश्री शारदा सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोग युवाओ को सम्मानित करेंगे. समाजसेवी हरि सिंह ने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए सम्मान मिलना एक गर्व की बात है. इससे वो खुद ही नही बल्कि उनकी पूरी टीम व जमशेदपुर भी गौरवान्वित महसूस करेगा.


















