
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता विकास सिंह को जमानत मिल गयी है. विगत दिनों ट्रैफिक पुलिस द्वारा मानगो के शंकोसाई की रहने वाली महिला को वाहन चेकिंग के दौरान गंभीर चोट लग गई थी. महिला के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को आप बीती बताई. विकास सिंह ने दल बल के साथ उलीडीह थाना में प्रदर्शन किया था. इस पर विकास सिंह के ऊपर उलीडीह थाने में गैर जमानतीय धारा लगाकर मुकदमा दर्ज उलीडीह पुलिस द्वारा किया गया था. भाजपा नेता विकास सिंह के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि विकास सिंह का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन था. वे ट्रैफिक पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे. पुलिस ने गलत ढंग से उनके ऊपर मुकदमा किया था. बुधवार को जिला न्यायाधीश ने विकास सिंह को जमानत दे दिया.






