
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में साल 2015 में हुए दंगों की फाइल खुलने के बाद आरोपियों ने न्यायलय में अग्रिम जमानत याचिका डाली थी. शनिवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश नलीन कुमार ने भाजपा नेता को जमानत दे दी है. विकास सिंह की ओर से अधिवक्ता केएम सिंह ने न्यायधीश को बताया गया कि विकास सिंह समाज सेवक है, दंगई नहीं. पुलिस ने विकास सिंह के खिलाफ किसी तरह का साक्ष्य पेश नहीं किया है. इधर जुगसलाई थाना क्षेत्र के एबी पैलेस में दो मई को वीरेंद्र विक्रम सिंह की हत्या करने के मामले में जेल में बंद आरोपी टुनटुन सिंह को न्यायलय ने परसुडीह स्थित आवास में हथियार मिलने के मामले में जमानत दे दी है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश नलीन कुमार ने ही सुनवाई करते हुए जमानत दी. विरेंद्र सिहं की हत्या के बाद पुलिस लगातार टुनटुन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने उसके घर में भी छापेमारी कर हथियार बरामद किया था. बाद में पुलिस ने उसे मानगो के डिमना चौक से गिरफ्तार किया था.




