जमशेदपुर: बसंत पंचमी के दिन नए कोर्ट परिसर जमशेदपुर में मां शारदे की पूजा अर्चना सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुई. पूजा अर्चना आरती होने के पश्चात लगभग 11:30 बजे के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया. उसके बाद सभी ने महाप्रसाद भोग का भी आनंद लिया. इस पूजा को जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण कार्यकारिणी सदस्यों एवं पूजा कमेटी में मिलजुल कर अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, संजीव रंजन बरियार एवं विनीत मिश्रा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भक्त, सह कोषाध्यक्ष पुष्पा कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, अनंत गोप, रंजना मिश्रा, वेद प्रकाश सिंह, गौरव पाठक, रवि ठाकुर उपस्थित रहे. वहीं पूजा कमेटी में सहयोग करने के लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार झा, मिथिलेश कुमार पांडे के साथ अधिवक्ता संजीव कुमार झा, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह सहित 300 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद रहे.




