चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा की गई. पूजा के अवसर पर हर विद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी. शहर से लेकर गांव में मां सरस्वती की पूजा की धूम रही. (नीचे भी पढे)

वही चाकुलिया नगर पंचायत के गौड़पाड़ा में सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी के युवाओं ने भव्य शिवलिंग आकार के पंडाल निर्माण कर मां की मूर्ति स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जा रही है. पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहा. (नीचे भी पढे)
वहीं प्रखंड के सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव में युवाओं ने भव्य राममंदिर आकृति का पंडाल निर्मित कर मां सरस्वती की पूजा की जा रही है. राममंदिर आकृति का पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वही अन्य पूजा कमेटी द्वारा भी भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जा रही है. मां सरस्वती की दर्शन करने और पूजा अर्चना करने के लिए विभिन्न पूजा पंडालों में भीड़ है.




