
जमशेदपुर : ओड़िशा की जेल में बंद अलकायदा के संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी को बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया. कटकी की यह पेशी उसकी गिरफ्तारी के कई माह के बाद हुई है. कटकी के वकील दिलीप कुमार महतो ने जानकारी दी है कि आरोप गठन को लेकर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब 17 दिसंबर को सुनवाई होगी. आपको बता दें कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात से 18 जनवरी 2016 को आतंकी सामी को गिरफ्तार किया गया था. दिसंबर 2015 में ही ओड़िशा पुलिस ने अब्दुल रहमान उर्फ कटकी को गिरफ्तार किया गया था. उससे पूछताछ के आधार पर ही सामी को गिरफ्तार किया गया था. कटकी पाकिस्तान से ट्रेनिंग लिया था, जिसमें सामी भी शामिल थे. सामी तिहाड़ जेल में बंद है. उसके केस को कटकी से अलग से चलाया जा रहा है जबकि जमशेदपुर में गिरफ्तार मसूद और राजू उर्फ नसीम धातकीडीह और मानगो से गिरफ्तार किये गये थे. दोनों जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद है. इस मामले में कटकी को अदालत में पेश कनरे का आदेश जारी किया गया था. ओड़िशा जेल प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गयी थी. कटकी के अधिवक्ता ने खुद आरोप गठन के लिए आवेदन दिया था जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से पुलिस का आरोप पत्र के बचे हुए गवाों के परीक्षण और जब्त प्रदर्शों को अदालत में पेश करने की अर्जी दी गयी थी, जिसको लेकर सुनवाई में हाजिर हुआ.






