रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आज 11:45 बजे मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. लम्बे समय से छात्रों को अपने जैक मैट्रिक रिजल्ट 2025 का बेसब्री से इंतज़ार था जो आज फाइनली ख़त्म हो गया है. बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जैक बोर्ड 2025 जारी किया. विद्यार्थी जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 10वीं में कुल 4 लाख 03 हजार 4 सौ 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें कुल 3 लाख 95 हजार 7 सौ 55 विद्यार्थी पास हुए है, जिसमें 91.7 फीसदी छात्र सफल हुए है. हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक जिले को छोड़कर छात्राएं आगे है. टॉप 5 जिले में कोडरमा, लातेहार, पाकुड़, लातेहार, साहेबगंज जिला शामिल है. वहीं कोडरमा में 97.83 फीसदी रिजल्ट रहा है, दूसरे स्थान पाकुड़ में 96.83 फीसदी, तीसरे स्थान पर लातेहार 96.23 फीसदी, चौथे पर जामताड़ा में 96 फीसदी और लातेहार में 92.25 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है. टॉप 5 जिले में संथाल परगना सबसे आगे है. पश्चिमी सिंहभूम जिला सबसे अंतिम स्थान पर रहा है.
टॉप 5 जिलों में संथाल परगना सबसे अव्वल – टॉप 5 जिलों में सबसे टॉप पर संथाल परगना है, उसके बाद उत्तर छोटा नागपुर, तीसरे स्थान पर पलामु जिला, चौथे स्थान पर कोल्हान और पांचवें स्थान पर दक्षिण छोटा नागपुर शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं 10वीं बोर्ड में कुल 3 लाख 95 हजार 7 सौ 55 विद्यार्थी सफल घोषित किये गये है, जिसमे फर्स्ट डिवीजन वाले 2 लाख 02 हजार 140 विद्यार्थी, सेकेंड डिवीजन वाले 1 लाख 57 हजार 294 विद्यार्थी और थर्ड डिवीजन वाले 17 हजार 521 विद्यार्थी पास हुए है. (नीचे भी पढ़ें)
नीचले पायदान पर ये पांच जिले – 10वीं में सबसे कम प्रतीशत लाने वाले जिलों में पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला, रांची और गुमला जिला शामिल है.














