
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कई पदों पर रहे और डीएसपी के पद से रिटायर हो चुके पुलिस पदाधिकारी सकल देव राम के बेटे शशि भाष्कर से धोखाधड़ी की गई है. इस संबंध में शशि ने पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय परिवाद दर्ज कराया है. इस मामले में डीटीडीसी के ऑनर बेंगलुरु निवासी शुभाशीष चक्रवर्ती, डीटीडीसी के कर्मचारी मनोज सिंह, सुमित अग्रवाल, डीटीडीसी के ब्रांच मैनेजर रंजीत खंबे और सीओन शिपिंग के सिनियर क्लियरिंग एजेंट तन्मय मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. शशि के अनुसार उसे 10 टैब विदेश में अवस्थित यूथोपिया शहर भेजना था. उसकी मुलाकत मनोज सिंह से हुई. मनोज ने कहा कि वह टैब भेजवा देगा. इसके लिए पहले उससे 36,500 रुपये लिए गए. बाद में उसे कहा गया कि टैब डीएचएल कंपनी के माध्यम से भेजा जाएगा. कुछ दिनों बात उसे बताया गया कि कंपनी लिथियम बैटरी को अलग कर भेजती है इसलिए बैटरी को अलग से भेजना होगा. टैब और बैटरी के लिए कुल 45,940 रुपये लिए गए. कुछ दिनों बाद उन्हे कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि उनका जीएसटीएन को सस्पेंड कर दिया गया है इसलिए उनका टैब नहीं भेजा जा सकता. उन्होंने कंपनी से टैब वापस मांग लिया. 10 में से एक टैब पूरी तरह डैमेज था. उन्होने इसकी शिकायत भी कि पर ना तो उन्हें टैब के लिए रुपये दिए जा रहे है और ना ही उनके द्वारा जमा किए गए 45,940 रुपये. उन्होने इसकी शिकायत टेल्को थाना में भी की पर मामला दर्ज नही किया गया.




