
जमशेदपुर: झारखंड सरकार के सचेतक सह जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को विधायक निधि से स्वीकृत बोड़ाम प्रखंड के रसिकनगर पंचायत के सुसनी गांव में पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया.विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा देंगे. कहा कि बिजली व सड़क विकास का मुद्दा है. वे इसके लिए 4 सालों तक अथक प्रयास करेंगे.मौके पर पटमदा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्द्र शेखर टुडू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कर्मकार, समाजसेवी काली पद महतो, कांग्रेस जुगसलाई विधान सभा सोशल मीडिया प्रभारी विश्वामित्र दास, काजल सिंह, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष श्यामा पद महतो, शारत महतो, सुकुमार बेसरा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.




