
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा निवासी हरेंद्र प्रजापति के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई. हरेंद्र के पार रखे नगद और बाइक की लूट कर अपराधी मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में हरेंद्र को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. हरेंद्र ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता है. पूर्व में आकाश ठाकुर के साथ उसका जमीन को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर आज जब वह दूध देने निकला था तो रास्ते में घात लगाए बैठे भीम सिंह और उसके परिवार समेत अन्य लोगों ने रास्ते में उन्हें रोका. भीम ने पहले पिस्टल निकली और कनपटी में सटाकर गोली मारने का प्रयास किया. गोली नही चलने पर उनमें से एक ने अपने पास रखा तलवार निकाला और वार कर दिया. उन्होंने किसी तरह हाथ लगाकर तलवार को रोका जिससे उनके हाथ में चोट आई है. जाते जाते भीम ने पिस्टल के बट से सिर पर वार किया और उनके पास रखे 22 हजार रुपया और बाइक लूट कर चले गए. उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.







