
जमशेदपुर : टाटा स्टील डिजी-शाला अपने यूजर्स को उनकी कौशल निर्माण यात्रा में मदद करने के लिए अपने लर्निंग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर ’ईयर-एंड सेल’ ऑफर दे रही है. यह ऑफर 25 दिसंबर, 2021 से शुरू हो रहा है. यदि आप अपने कॅरियर की राह को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं या सिर्फ बढ़त हासिल करना चाहते हैं, तो टाटा स्टील डिजी-शाला के साथ नये साल के अपने सबसे बड़े संकल्प को बेहतर बना सकते हैं. हमारे पास उत्पादों और सेवाओं की अपनी विविध रेंज पर रोमांचक ऑफर हैं, जिन्हें एक उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकता है. ऑफर का लाभ उठाने के लिए कृपया टाटा स्टील डिजी-शाला की वेबसाइट www.capabilitydevelopment.orgपर जाएं. टाटा स्टील डिजी-शाला के ’ईयर एंड सेल’के साथ अपने प्रोफेशनल टूलकिट में कौशल जोड़ना पहले से कहीं अधिक आसान है. इस अवधि के दौरान ई-लर्निंग कोर्स पर कई रोमांचक ऑफर उपलब्ध हैं. यहां कई टेक्नीकल और मैनेजेरियल कोर्स टाटा स्टील से सत्यापित ई-सर्टीफिकेट के साथ उपलब्ध हैं, जो किसी भी उद्योग के काम के माहौल को समझने और विशिष्ट कौशल विकसित करने में मदद करेंगे. इसके अतिरिक्त, टाटा स्टील डिजी-शाला अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़ाव की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी. इसमें हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागी को आकर्षक उपहार और वाउचर मिलेंगे. फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर हमारे टाटा स्टील डिजी-शाला हैंडल को फॉलो कर कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है.




