
कदमा पुलिस ने मारपीट के मामले में दो अलग-अलग केस में दो लोगों को भेजा जेल
कदमा पुलिस ने मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ समेत अन्य आपराधिक कार्य करने को लेकर दायर एक केस में कार्रवाई करते हुए कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 1 निवासी राजू टांडी उर्फ राजू पान उर्फ धनंजय पान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसी तरह कदमा उलियान निवासी गोबरा चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. उसके खिलाफ भी मारपीट का मामला दायर किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

सीतारामडेरा से ब्राउन सुगर के साथ दो गिरफ्तार
जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने नशा के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों में अजीत मंडल और राजा राय शामिल है. इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
परसुडीह पुलिस का केंद्रीय विद्यालय के सामने छापा, बड़े पैमाने पर नशे के सामान के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
परसुडीह पुलिस ने कीताडीह के गाड़ीवान पट्टी में केंद्रीय विद्यालय के सामने मंगलवार की दोपहर छापामारी कर मोहम्मद गफ्फार के अड्डे से बड़े पैमाने पर ब्राउन सुगर जब्त किया है. परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में यह छापामारी की गयी. पुलिस ने इस अड्डे से बड़े पैमाने पर ब्राउन सुगर जब्त किया है जबकि वहां से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस बुधवार को मामले का खुलासा कर सकती है.





