
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने मानगो और टेल्को थाना क्षेत्र से चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुसाबनी इलाके से एक आरोपी को जेल भेजा है. मानगो थाना क्षेत्र के 28 जून को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 17 निवासी मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दूसरी ओर, टेल्को से भी मारपीट, चोरी, जानलेवा हमला करने के मामले में बिरसानगर से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. जेल भेजे गये आरोपियों में बिरसानगर प्रकाशनगर निवासी माधव आनंद झा और टेल्को खड़ंगाझाड़ हनुमान मंदिर निवासी सोनू मांझी शामिल है. इन लोगों ने बिरसानगर एरिया में मारपीट किया था, जिसको लेकर काफी हंगामा हो गया था, जिसको लेकर यह एफआइआर दायर किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मुसाबनी से 65 लाख धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
मुसाबनी से 65 लाख धोखाधड़ी का आरोपी मोहम्मद समीर और बंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनको माहुलबेड़ा के मोहम्मदनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है. मुसाबानी थाना में उसको लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. उस पर 65 लाख रुपये गबन करने का आरोप है.






