
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय पवन राम का शव फंदे से लटका मिला. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे लोग बाहर से घर पहुंचे. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पवन के पिता 13 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ घाटशिला स्थित ससुराल गए थे. आज जब वापस आए तो पाया की पवन ने फांसी लगा ली है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सिदगोड़ा में युवक पर उस्तरा से हमला
सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह अर्जुन बगान निवासी विक्की रजक पर कुछ युवकों ने उस्तरा से हमला कर दिया. विक्की के परिजनों को देखकर युवक उसे लहूलुहान छोड़कर मौके से फरार हो गए. विक्की को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. उसके छाती पर गंभीर चोट आई है. विक्की ने बताया कि उसके घर ले पास कुछ युवक बाइक लगाकर नशा करने जाते है. आज जब उसके घर के बाहर बाइक लगाकर वे लोग जा रहे थे तो उसने बाइक लगाने का विरोध किया. इतने में एक युवक ने उसे जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गली दी. उनमें से एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ा और छाती पर उस्तरा से वार कर दिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
एमजीएम पुलिस ने छापेमारी कर 850 ग्राम गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार
एमजीएम पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपला में छापेमारी कर 850 ग्राम गांजा केभागा स्थानीय महिला निवेदिता महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
एमजीएम में फायरिंग मामले में दो अज्ञात पर मामला दर्ज
एमजीएम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी स्थित सुकुमार प्रधान के घर के बाहर गुरुवार की सुबह बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग की थी. इस मामले को लेकर सुकुमार के बयान पर पुलिस ने दो अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है.







