
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया पार्क के पास रामनगर निवास युवती से छेड़खानी करने का विरोध करने के बाद पिस्तौल के बट से मारकर घायल करने के मामले में पीड़िता के बयान पर कदमा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने प्रशांत कुमार उर्फ बिहू, बन्ना शर्मा और राजेश महानंद उर्फ पोटू पर आरोप लगाया है. शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 26 अप्रैल की शाम 6 बजे वे शास्त्रीनगर से दूध लेकर अपने घर जा रही थी. इसी बीच भाटिया पार्क के पास प्रशांत उसे रोककर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर उसके साथी बन्ना शर्मा जबरदस्ती मुंह बंद कर झाड़ी की तरफ ले गए. जहां बलात्कार करने का प्रयास किया.इसी बीच चिल्लाने पर राजेश ने अपने पास से पिस्टल निकाली और उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया. जब वह जमीन पर गिरी तो सभी उसपर वार करने लगे. आस पास के लोग जब वहां पहुंचे तो राजेश ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




