
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों वाहनों में बैठकर छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में साकची पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है. पांचों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई जहां सभी से पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर टेल्को निवासी एक युवक के साथ कार में बैठकर उससे मोबाइल की छिनतई कर ली गई थी. इसी मामले में जब पीड़ित ने मोबाइल पुलिस को इसकी जानकारी दी, तो पुलिस ने छापेमारी कर मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर सभी को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक एक गैंग के लिए काम करते हैं, जिनका काम लोगों से लिफ्ट मांग कर उनसे छिनतई करना होता है. फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं.






