जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा घाट के पास ऑटो से आए अपराधियों ने चाकू मारकर जुगसलाई ईदगाह मैदान निवासी मो गुलफाम और उसके साथी मो जस्सी खान से मोबाइल और नकद की लूट कर ली. घटना के बाद दोनो किसी तरह भाग कर मेन रोड आए जहां उन्हें पुलिस को पेट्रोलिंग वाहन मिली. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस ने दोनो को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां मो गुलफाम का इलाज चल रहा है. जस्सी ने बताया कि वे लोग आजादनगर में काम कर वापस लौट रहे थे. गुलफाम का जन्मदिन था इसलिए दोनो पार्टी करने स्वर्णरेखा घाट गए थे. इसी बीच ऑटो पर सवार होकर तीन युवक आए और गुलफाम से मोबाइल मांगने लगे. गुलफाम ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक ने गुलफाम पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू गुलफाम के सिर के पीछे की ओर लगी. अपराधियों ने उसके पास से 500 रुपए और गुलफाम के पास से भी रुपए लूट लिए और फरार हो गए. वो गुलफाम को लेकर मेन रोड आया जहां उसे पुलिस जीप मिली. फिलहाल गुलफाम का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.








