जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सूखा तालाब की रहने वाली 21 वर्षीय युवती किरण कुमारी ने नदी में छलांग लगा दी है. घटना मंगलवार दोपहर बाद की है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली. युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. युवती की मां उर्मिला ने बताया कि किरण चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. वह साकची में कपड़ा दुकान में काम करती थी. बस्ती के ही एक युवक विवेक दत्ता से उसका 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
6 महीने पहले ही उसकी मां को इसकी जानकारी मिली थी. इसके बाद किरण को विकास से नहीं मिलने दिया जाता. किरण 2 माह की गर्भवती हो गयी थी. यह बात सामने आने के बाद विकास के परिजनों से शादी की बात की गयी तो उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और शर्त लगाई कि अगर उन्हें दहेज दिया जाए, तभी वह शादी करेंगे. मंगलवार को किरण विकास के घर गयी थी. वहां किरण के साथ परिजनों ने मारपीट की और उसे भगा दिया है. इससे आहत होकर उसने नदी में छलांग लगाई है. घटना के बाद विकास के परिजन घर से फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.




