जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के हुलूंग पंचायत के गरूड़बासा, दालखाम पथ पुलिस चौकी से संथाल हूल स्वतंत्रता सेनानी गांदो लोहार चौक तक 1100 फीट सड़क का उदघाटन मंगलवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काटकर किया. उदघाटन करने पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और लड्डू खिलाकर आभार प्रकट किया. उक्त सड़क आजादी के बाद से अब तक नहीं बनी थी लेकिन इस सड़क का निर्माण खुद खड़े होकर विधायक ने करवाया है. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार इस सड़क का निर्माण हुआ है जिसके लिए विधायक का आभार प्रकट करते हैं. यह काफी खुशी की बात है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर विधायक ने कहा कि जुगसलाई विधानसभा में लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगातार पक्की सड़क, पुल, कल्वर्ट का निर्माण कर लोगों की समस्या का हल किया जा रहा है. मौके पर सुखदेव महतो, कृष्णा लोहार, लीना मुंडा, सुमित्रा देवी, राजीव रंजन, शशि भूषण शेकर, सरिता कालूनीड्या, रानीता सोरेन, सिंधु कर्मकार, मंटू कर्मकार, दीपक रंजीत, सुनील कर्मकार, अनम विंध्यमी, रमेश कर्मकार, सुरेश कर्मकार, अरुण सिंह, सोनाराम लोहरा आदि काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.




