
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजन्मनगर हरि मंदिर के पास रविवार की शाम मारपीट में स्थानीय युवक साहिल लोहरा घायल हो गया। साहिल के परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। साहिल के सर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। साहिल के परिजनों ने बताया कि बस्ती में अवैध महुआ शराब काफी ज्यादा बिक्री होती है जिससे आए दिन बस्ती में मारपीट की घटना होती रहती है। रविवार को भी साहिल हरि मंदिर के पास खड़ा था इतने में महुआ पीकर विशाल बिरुआ, आकाश हो और संतोष हो आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। विशाल ने अपने पास रखे कुल्हाड़ी से साहिल के सर पर वार कर दिया। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए फिलहाल साहिल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।






