
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह कृषि बाजार समिति में गुरुवार देर रात तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के जानकारी शुक्रवार सुबह तब हुई जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे, उन्होंने पाया कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने 18 बोरे चावल, हजारों रपये के गुड और कई बोरे नारियल पर हाँथ साफ़ कर दिया। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस मामले में नारियल व्यापारी बैंकट रमण इंटरप्राइजेज के मालिक राजू अपनी दूकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पूछताछ की तो उनके पड़ोस के दुकानों में भी चोरी होने की जानकारी हुई। इसकी सुचना सभी ने पुलिस और कृषि बाजार समिति के सचिव को दी। परसुडीह थाना में अज्ञात की खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।






