
जमशेदपुर:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत बजरंग नगर में चार वर्षीय किशोर और उसकी पांच साल की बहन के साथ के साथ अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. आरोपी का नाम मोहसिन खान (35) है, वह पड़ोस का ही रहने वाला है. आरोपी की शादी अभी तक नहीं हुई है. घटना शनिवार दोपहर की है. बच्चों के परिजनों को इसकी जानकार शनिवार रात को हुई. पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया. घटना के संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मोहसिन पड़ोस का ही रहने वाला है.
घटना शनिवार दोपहर की है. मोहसिन के घर पर दोनों बच्चे खेलने जाते थे. शनिवार को भी दोनों उसके घर पर खेलने गए थे पर उस वक्त घर पर कोई नहीं था. मौसिन ने दोनों को चॉकलेट देने का लालच दिया और एक गली में ले जाकर गलत हरकर करने लगा. जब रात को दोनों बच्चे खाना नहीं खा रहे थे तो परिजनों ने उनसे कारण पूछा तब जाकर दोनों ने पूरी घटना को बताया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया.




