
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसांवा जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत बास्को नगर की 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने घर में पंखे के सहारे झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे युवती ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है. मौके से किसी तरह का कोई सुसाइडल नोट बरामद नहीं हुआ है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





