
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को सोने की चेन लूटने की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को लूट की चेन खरीदने वाले आरोपी सोनार राजेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र कुमार वर्मा को पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5 में छापामारी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन का सोना बरामद कर लिया है। सोनार ने चेन को गला दिया था और उसका सोना बना लिया था। पुलिस ने यह सोना बरामद किया है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विकास प्रसाद साह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद उसने बताया था कि उसने लूट की चेन राजेंद्र वर्मा को बेची थी। इसी के बाद पुलिस ने राजेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने राजेंद्र वर्मा को जेल भेज दिया है। विकास की भी रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे भी जेल भेज दिया गया है। (अगली खबर नीचे पढ़ें)

बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, गये जेल
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बैटरी चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम संजय लोहरा और सूरज लोहरा हैं. दोनों बारीडीह बस्ती नागाडुंगरी शंकर पथ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस सम्बन्ध में पिछले दिनों बारीडीह बस्ती मीरा पथ निवासी मृत्युंजय कुमार ने बैटरी चोरी होने का आवेदन थाने में दिया था, तफ्तीश के क्रम में उन्हें पकड़ा गया. दोनों ने चोरी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.






