
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती निवासी इरशाद अंसारी को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इरशाद पर रंगदारी और मारपीट करने का आरोप है. घटना मार्च महीने की है, तब से ही इरशाद फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. रविवार रात पुलिस को सूचना मिली की इरशाद अपने घर आया हुआ है इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले के संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि मार्च माह में इरशाद के खिलाफ रंगदारी और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था. फिलहाल इरशाद की गिरफ्तारी हो चुकी है, इस मामले में आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा.



