चाकुलिया : मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा और मारवाड़ी सम्मेलन चाकुलिया शाखा के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी युवा मंच के विक्रम लोधा ने दी है. उन्होंने कहा कि 18 जून से 21 जून तक पुराना बाजार रंकिणी मंदिर प्रांगण में प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक योगासन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग योगासन शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले. (नीचे भी पढ़ें)
योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं संतुलित जीवन का आधार है. आप सभी से अनुरोध है कि इस योग शिविर में सपरिवार सहभागिता कर अपने स्वास्थ्य एवं जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करें.







