जमशेदपुर : जिला न्यायालय में प्रभारी न्यायधीष अभिनव के चेंबर में शनिवार को फर्जी दस्तावेज बनाकर जमानत देने आए परसुडीह देव इंक्लेव निवासी मइसुक नाग को नाजीर अमित कुमार राम ने पकड़ा, जब तक अमित उससे पुछताछ कर पाते तब तक वह मौके से फरार हो गया. इस मामले में अमित कुमार राम के बयान पर सीतारामडेरा थाना में फर्जी दस्तावेज बनाकर जस्तावेज लेने की प्रथमिकी दर्ज कराई गई है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के अनुसार फर्जी व्यक्ति को कई बार न्यायालय में जमानत देते हुए देखा गया था. शनिवार को भी वह व्यकित कोर्ट में जमानत देने आया था, इस दौरान नाजीर अमित ने उसे पहचान लिया और पुछताछ करने लगे, मौका पाकर वह फरार हो गया.





