
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ठा में एक युवक अनिल गागराई पर चाकू से हमला हुआ है. अनिल गागराई सार्वजनिक नल पर पानी भरने गया था. तभी वहां पर देखा कि सूर्या महतो चड्ढी पहनकर नहा रहा है. इस पर उसने मना किया कि सार्वजनिक स्थल पर महिलाएं आना-जाना करती हैं. यहां चड्ढी पहन के न नहाएं. इसी को लेकर सूर्या महतो आग बबूला हो गया और घर से दौड़कर चाकू लाया और अनिल गागराई पर हमला कर दिया. अनिल के हाथ और गर्दन पर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.











