
जमशेदपुर : नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री गुजराती सनातन समाज और सूरत गुजराती समाज में परंपरागत नौ दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया है. इस में रास-गरबा धूमधाम से किया जाता है. कार्यक्रम के तहत इस वर्ष भी समाज की ओर से नौ दिनों तक रंगारंग प्रस्तुति दी जा रही है। कार्यक्रम में रोज अलग-अलग कलर कोड तय किया गया है.

वहीं रास गरबा के दौरान अलग-अलग दिन फ्री स्टाइल एकल व युगल प्रतियोगिता, एकल व युगल रास-गरबा, देशभक्ति प्रस्तुति, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, विभिन्न आयुवर्ग के एकल व युगल रास-गरबा प्रतियोगिता, प्राचीन लोक नृत्य गरबा पर आधारित आदि कार्यक्रम होंगे.



