
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सीआरएम बारा कंपनी के सामने एक 62 वर्षीय व्यक्ति का शव गुरुवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर बरामद किया है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव का पंचनामा करने के बाद शव कब्जे में कर लिया है. उसकी पहचान करने के प्रयास में सिदगोड़ा पुलिस जुट गई है. बताया जाता है की पिछले कुछ दिनों से व्यक्ति इलाके में ही घूम कर मांग कर खाना पीना खाया करता था.




