
(अन्नी अमृता) जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थानांतर्गत शिव गंगा घाट में एक अज्ञात मिला है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है और शव को नदी से निकालने का काम शुरू किया गया. शव की पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव की तस्वीर स्थानीय वाट्सएप ग्रुपों में डाली है ताकि कोई सूचना मिल सके. पुलिस पता लगा रही है कि आसपास कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ था. जुगसलाई शिव घाट के पास लोगों ने देखा कि नदी में एक लाश तैर रही है. इसको देखकर लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी. जुगसलाई पुलिस बिना समय गवाएं शव को देखने के लिए वहां पहुंची, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मछुआरों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. पुलिस इस बीच उसकी पहचान करने की कोशिश भी की. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि 3 दिन पुराना होगा, जो पूरी तरह फुल चुका है और बहकर वहां पहुंचा है. शव किसकी है इसकी पहचान करने की कोशिश हो रही है.






