
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी से सुवर्णरेखा नदी पुल की ओर जाने वाले एरिया कपाली नदी घाट पर शुक्रवार को एक शव तैरता पाया गया. नदी में नहा रहे लोगों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना सोनारी पुलिस को दी. सूचना पाकर सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस शव को नदी से निकालने का प्रयास कर रही है. सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि नदी में शव तैरता दिखाई दिया है. इसके बाद वे मौके पर पहुंची.

शव नदी के बीच में फंसा हुआ है. उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. शव देखकर लगता है कि वह 5 से 6 दिन पुराना है और कहीं और से बहकर आया है. शव को निकालने के बाद ही उसकी पहचान संभव है. बताया जाता है कि उक्त शव किसी युवक की है, जिसकी उम्र 40 साल के आसपास हो सकता है. पुलिस आसपास के लोगों की मदद ले रही है ताकि पहचान हो सके. लेकिन अबतक उसकी पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दी है. वैसे शव मिलने से हड़कंप मच गया है. क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है.






