जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला के देवघर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्राम के पंचायत सदस्यों समेत माझी बाबाओं ने एमजीएम थाना में बिरसा सेवा दल पर ग्राम सभा का झूठा हवाला देकर जमीन अतिक्रमण करने की मनसा से चारदीवारी को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है. माझी बाबा शिमाल मुर्मू ने बताया कि बिरसा नगर के निवासी दिनकर कच्छप ने देवघर काली मंदिर के समीप रामसिंह भूमिज के दखल जमीन पर बिना ग्राम प्रधान को सूचना दिए, ग्राम सभा का बोर्ड लगाकर रामसिंह भूमिज के चारदीवारी को तोड़ दिया गया, जिससे देवघर पंचायत के लोगों मे बिरसा सेवा दल के प्रति आक्रोष देखा गया. (नीचे भी पढ़ें)
आज देवघर पंचायत के लोगो ने स्थानीय एमजीएम थाना मे दिनकर कच्छप के खिलाफ लिखित शिकायत की है. देवघर पंचायत के माझी बाबा शिमाल मुर्मू ने चेतावनी भी दी है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो हम अपने स्तर पर कारवाई करेंगे हमारी पौराणिक परंपरा मे सेंदरा शामिल है.














