
घाटशिला : जमशेदपुर जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पानीजिया गांव के काजू जंगल में दो दिनों पूर्व हुई सास और बहु की हत्याकांड का खुलासा हो गया है. इस कांड को उसके परिजनों ने हत्या की थी, जिसको गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल में लाये गये हथियारों को भी जब्त किया गया है. बताया जाता है कि दो दिनों पूर्व यानी सोमवार को काजू जंगल से 63 वर्षीय सास सुशीला सिंह और बहु 40 वर्षीय रेवती सिंह के शव को बरामद किया गया था. ये लोग धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के चुकरीपाड़ा के ही रहने वाले थे. दोनों महिलाओं का शव खून से लथपथ पाया गया था. इस हत्याकांड में पकड़े गये आरोपी ने खुलासा किया है कि दोनों सास और बहु खेत में काम करने के बाद लौट रही थी कि रास्ते में उसको रोककर सिर पर धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतार दिया था.



