
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सदर अस्पताल में चिकित्सकों के लिए भर्ती कैंप का आयोजन गया है. भर्ती कैंप 2 अगस्त (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे से वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. इसके लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी सिविल सर्जन कार्यालय खासमहल में उपस्थित हो सकते है. यह भर्ती झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग रांची के द्वारा निकाली गयी है. चयन किये गये अभ्यर्थियों को किसी प्रकार के टीए या डीए नहीं दिया जायेगा. वहीं भर्ती कैंप में उच्च योग्यता वालों को पहली प्राथमिकता दी जायेगी. भर्ती कैंप में केवल वे अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते है जिनके पास शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र हो. इसकी उन्हें वास्तविक प्रमाण पत्र के साथ दो फोटो कॉपी भी जमा करना होगा. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.eastsinghbhum.com की वेबसाइट पर चेंक कर सकते है. (नीचे भी पढ़ें)
इन पदो पर होगी भर्ती-
पोस्ट का नाम — कितनी रिक्तियां — आयु — योग्यता (नीचे भी पढ़ें)
- मेडिकल ऑफिसर — 01 — 62 वर्ष — एमबीबीएस के साथ मनोरोग चिकित्सा में डिप्लोमा का होना अनिवार्य है. इसके साथ ही कंप्यूटर के एमएस ऑफिस में अच्छी ज्ञान होनी चाहिए.
- डाटा मैनेजर — 01 — 45 वर्ष — डाटा मैनेजर का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही कंप्यूटर में औपचारिक प्रशिक्षण भी जरूरी है.




