
जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया है. करीब छह माह से ड्राइविंग ल लाइसेंस बंद था, जिसके बाद अभी इसको शउरू किया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के डीटीओ ऑफिस में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है. सोशल डिस्टेंसिंग को बनाते हुए किस तरह लाइसेंस बनाया जाये यह बड़ी चुनौती है. लॉकडाउन के पहले जिन लोगों का लाइसेंस का आवेदन जमा था, उनको पहले बुलाया गया है. उनका पहले लाइसेंस बनाया जायेगा. इस बीच लोग अपना आवेदन दे सकते है. डीटीओ ऑफिस के पास लोग अपनी सोशल डिस्टेंसिंग पर बनायी गयी लाइन का गोला में खड़ा होकर फोटो लगा सकते है. वैसे यहां पुलिस को भी वहां तैनात किया गया है. लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन करने वालों को पहले बुलाया गया है. www.jhtransport.gov.in पर लोग अपना आवेदन को नये सिरे से अपलोड कर सकते है. 22 मार्च से ही यह काम बंद था. आवेदन जमा करने के बाद लोगों को कब आना है डीटीओ ऑफिस यह बता दिया जा रहा है. लोग आराम से अपना लाइसेंस बना सकते है. एक दिन में लर्निंग लाइसेंस का 300 लोगों का आवेदन लिया जायेगा जबकि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 250 लोगों का आवेदन स्वीकृत होगा. महिलाओं के लिए यहां भी खास काउंटर खोला गया है.







