
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल है. जिसे इलाज के लिए ले जमशेदपुर ले जाया गया है. वैसे महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि ईचागढ़ नादिसाई से बाइक सवार युवक अपनी सास को ससुराल छोड़ने नीमडीह जा रहा था, इसी बीच चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक एवं पीछे बैठे एक अन्य सदस्य की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि महिला को गम्भीर चोटें आई है. उधर मामले की सूचना मिलते ही ईचागढ़ के पूर्व विधायक रहे साधुचरण महतो घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. फिलहाल वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. शनिवार को इससे पहले टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर स्कूटी सवार बाप-बेटी को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी. शुक्रवार को लगातार हादसा होता रहा, जिससे सड़कों पर मौत दौड़ता हुआ नजर आ रहा है.






