
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पूजा कमेटियों के बीच अवार्ड वितरित की गयी. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों को नगर परिषद की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी किए गए थे. जहां स्वच्छता के दृष्टिकोण से कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न पूजा पंडालों में डस्टबिन का भी वितरण किया गया ताकि पूजा समितियों के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता का पूरा ख्याल रख पाए और मेले में घूमने के दौरान कचड़े को उक्त डस्टबिन में ही डालें. इसी कड़ी में स्वच्छता के दृष्टिकोण से जुगसलाई नगर परिषद की ओर से विभिन्न पूजा पंडालों की मार्किंग की गई, जहां स्वच्छता का ध्यान रखने वाले बेहतर पूजा पंडालों को नगर परिषद की ओर से सम्मानित भी किया गया. यहां पहला स्थान पर श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नया बाजार, दूसरे स्थान पर गौरी शंकर रोड दुर्गा पूजा कमेटी व तीसरे स्थान पर जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ने कब्जा जमाया. इन पूजा कमेटियों की कार्यशैली व स्वच्छता के लिए जारी किए गए गाइडलाइन को पूरा करने पर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा इन पूजा कमेटियों को सर्टिफिकेट और सील्ड प्रदान किया गया. वही अन्य चार पूजा कमेटियों को कार्यपालक पदाधिकारी ने सांत्वना पुरस्कार दिया इनके द्वारा भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया था. प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूजा कमिटी के लाइसेंसी सह महासचिव संजीव तिवारी और पूजा कमिटी के प्रेसिडेंट प्रिंस सिंह भाटिया ने इसका सारा श्रेय सारे कमिटी के सदस्यों को दी साथ ही बधाई भी दी.



