
जमशेदपुर : झामुमो नेता बाबर खान की ओकात दो कौड़ी की है. अपने ही कौम से दुत्कारा हुआ है. हिंदुओ के मामलों में दखल न दे. प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करें. बाबर खान जैसे दंगाइयों की गिरफ्तारी नही हुई तो जनांदोलन होगा. यह चेतावनी हिंदू उत्सव समिति ने दी है. हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पिछले दिनों दुर्गा पूजा आयोजन में हुए घटनाक्रम में सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए कई मामले में कानून का अपराधी ओर मानगो दंगा का मुख्य आरोपी और जमशेदपुर का सौहार्द खराब करने वाला सत्ताधारी दल झामुमो का छुटभैया नेता बाबर खान बिना सोचे समझे हिंदू धर्म के मामलों में दखल दे रहा है. ये बाबर खान के दंगाई मानसिकता को दर्शाता है. बाबर खान का ओकात स्वयं उसके कौम में दो कौड़ी की है और दुत्कारा हुआ आदमी है. ऐसे में वो यदि हिन्दू धर्म के मामलों में दखल दे रहा है तो सिर्फ और सिर्फ उसका एक मात्र उद्देश्य शहर के अमन चैन व सौहार्द को खराब करना है. प्रशासन शीघ्र ही ऐसे अपराधी को गिरफ्तार करें. अभी तक इस अपराधी का गिरफ्तारी न होना कही न कही पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है. प्रशासन यदि इस दंगाई को गिरफ्तार नही करती है तो हिन्दू उत्सव समिति स्वयं उस दंगाई को पकड़कर पुलिस के हवाले करने में सक्षम है. प्रशासन किसी दबाव में काम न करें. हिन्दू जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन यदि बाबर खान को गिरफ्तार नही करती है तो प्रशासन को भारी जनांदोलन का सामना करना पड़ेगा, शहर का प्रत्येक हिन्दू अपनी धर्मरक्षा के लिए तत्पर है. बाबर खान स्थानीय टाटा टिनप्लेट का स्थायी कर्मचारी है लेकिन कभी ड्यूटी नही जाता और पगार महीने भर का लेता है, इसका भी उत्तर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से टिनप्लेट के अधिकारियों से मांगा जाएगा. बाबर खान मूलतः भारत का निवासी नही है यहां की नागरिकता कैसे मिली इसके जांच के लिए भी हिन्दू उत्सव समिति दूर तलक जाएगी. हिन्दू उत्सव समिति सत्ताधारी पार्टी झामुमो के प्रमुख मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी आग्रह करती है कि बाबर खान जैसे अपराधी को आपके पार्टी में रहने से पार्टी की भी छवि धूमिल हो रही है एवं बाबर खान जैसे लोग ही झामुमो को हिन्दू विरोधी छवि देने का काम कर रहे है., ऐसे लोगो को आप अपने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का शुभ कार्य करें.

















