चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार-शनिवार की रात एक हाथी ने प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के पुरनापानी गांव में प्रवेश कर गांव निवासी सिदो हांसदा के घर की दीवार को तोड़कर घर में रखें 5-6 बोरा चावल खा गया है. सिदो हांसदा ने बताया कि रात में हाथी के हमले के बाद उन्होंने किसी तरह परिवार के साथ वहां से भाग कर जान बचाई. रात में गांव में हाथी के घुस आने के कारण ग्रामीणों ने हाथी के भय से पूरी रात जागकर गुजारी.



