
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में इन दिनों सरकारी जमीन पर अतिक्रमण धड़ल्ले से हो रहा है. इसकी जानकारी लगातार अंचल कार्यलय के कर्मचारियों को मिलने पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाती है बावजूद इसके अतिक्रमण होता रहता है. सोमवार को इसकी रोकथाम के लिए. अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से स्थानीय पुलिस की मदद से बिरसानगर के हुरलूंग में सरकारी बोर्ड लगाया गया है. जिसमें लिखा गया है कि “यह सरकारी भूमी है अवैध खरीद बिक्री/दखल/कब्जा/ निर्माण दंडनीय अपराध है”. बोर्ड को लगाने के लिए अंचल कार्यालय के सीआई हिम्मतलाल महतो, राजस्व उप निरीक्षक चंद्रशेखर पांडे, स्टीफन सोरेन, बलवंत सिंह और बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. मौके पर 5 से 6 लोगों ने अवैध कब्जा कर जमीन का घेराव कर रखा है, उन्हे भी तत्कार दखल हटाने की चेतावनी दी गई है. अगर वे लोग जमीन से दखल नहीं हटाते है तो अंचल कार्यालय द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा.




