
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत हुलुद बनी स्थित आईडीबीआई बैंक के पास रहने वाली शोभा शर्मा से पड़ोस के रहने वाले गुड्डू शर्मा उर्फ अमित शर्मा, सुधीर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, शिव दुलारी शर्मा, और नीलम शर्मा, ने मारपीट की. शोभा शर्मा ने घटना के संबंध में परसुडीह थाना में मामला दर्ज कराया है. घटना शुक्रवार शाम की है शोभा शर्मा ने पुलिस को बताया कि यह सभी पड़ोस में रहते हैं. शुक्रवार की शाम सभी ने मिलकर उनके और उनके पति के साथ मारपीट की इधर घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. शोभा ने सभी पर मारपीट और चेन चिंताई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही इस संबंध में अमित कुमार शर्मा ने भी मुकेश शर्मा प्रदीप शर्मा शोभा शर्मा और कलावती देवी पर जान से मारने की नियत से मारपीट करना और रुपए लेने का मामला दर्ज कराया है.
सोनारी में मारपीट का मामला दर्ज
सोनारी थाना अंतर्गत आदर्श नगर ग्वाला बस्ती में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष की ओर से जितेंद्र यादव ने काशीनाथ गिरी, अमित गिरी, सोनू राम, विकास सिंह, संजय यादव नागेंद्र राम, और विजय उर्फ बम के अलावा एक अज्ञात के ऊपर मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रामाशंकर यादव ने अर्जुन यादव, रामजी यादव, कमलेश यादव, दिनेश यादव, जितेंद्र यादव और मिथिलेश यादव पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





