
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी पार्वथीसम कांचीनाधम टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा करने के लिए पहुंचे. टाटा स्टील के चीफ ग्रुप एचआर आइआर जुबिन पालिया, सौम्या, आयसा अनवर, फड़णवीस अय्यर उनके साथ मौजूद थे. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने यूनियन के क्रियाक्लाप को समझने का प्रयास किया. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की. इस दौरान कंपनी सेक्रेटरी ने यूनियन के क्रियाक्लापों की तारीफ की. इस मौके पर यूनियन की गतिविधियों के बारे में तमाम जानकारी दी गयी. यह पहला मौका है जब कंपनी सेक्रेटरी पार्वथीसम कांचीनाधम टाटा वर्कर्स यूनियन के दौरे पर पहुंचे थे.






