
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के मतलाडीह, सुंदर नगर थाना क्षेत्र के गोराडीह, परसुडीह थाना क्षेत्र के बागान टोला, उलीडीह थाना क्षेत्र के उलीडीह बस्ती और गरुड़बासा व शंकोसाई में उत्पाद विभाग ने छापामारी की है. बीती रात हुई इस छापामारी में उत्पाद विभाग को एक व्यक्ति के पास से अवैध शराब मिली है. उत्पाद विभाग की टीम ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. इस को जेल भेजा जाएगा. इसके अलावा पांच अवैध शराब विक्रेता उत्पाद विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए. इन पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.



