जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उत्पाद अधिकारियों ने मंगलवार को घाटशिला एवं गालूडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब एवं शराब चुलाई के लिए तैयार जावा महुआ बरामद किया. उत्पाद अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब चुलाई के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिला के सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के कासपानी एवं केसरपुर तथा घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह, धरमबहाल, मऊभंडार एवं गोपालपुर में विभिन्न स्थानों पर छापामारी की. इस दौरान अधिकारियों ने कुल 88 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं शराब चुलाई के लिए तैयार किया जा रहा 750 किलो जावा महुआ बरामद किया. (नीचे भी पढ़ें)

अधिकारियों ने इस दौरान अवैध शराब चुलाई के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. उत्पाद अधिकारियों ने छापामारी के दौरान बरामद जावा महुआ को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया. कार्रवाई के दौरान पकड़ाये दोनों आरोपियों के विरुदाध नियमानुकूल कार्रवाई की जा रही है.







