
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की जमशेदपुर महानगर कमेटी व बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की देखरेख में बागबेड़ा युवा मोर्चा का विस्तार किया गया है. इस दौरान अध्यक्ष पद पर अंशुल कुमार का चयन हुआ, जबकी अमन तिवारी, समरेश सिंह को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह, सरत्यम पांडे को महामंत्री, रणधीर कुमार, रितेश ठाकुर को मंत्री बनाया गया है. वहीं मोहित श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, राहुल कुमार को सह-कोषाध्यक्ष, विक्की ओझा को कार्यालय प्रभारी, कृष्ण मिश्रा को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है.



