
जमशेदपुरः कदमा निवासी दिव्यांग अभिजीत घोष को सरकारी मदद मिलने लगी है. वर्षो से बेड पर पड़े रह रहे अभिजीत घोष को पिछले दिनों मित्र अरुण कुमार के आग्रह पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सुध लिया था. उन्होंने उसे एक व्हील चेयर उपलब्ध करवाया था. वहीं अभिजीत को तीन वर्ष पूर्व भी व्हील चेयर दिये थे. वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी दिव्यांग अभिजीत से मिलने पहुंचे. इस दौरान भाजपा नेता दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया था कि अभिजीत वर्षो से सरकारी उदासीनता का दंश झेल रहा है. प्रशासन द्वारा उन्हें पहले ही दिव्यांग प्रमाण पत्र व पेंशन लंबित है. इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने सिविल सर्जन को संबंधित मामले में त्वरित सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. इसके पश्चात दिनेश कुमार के हस्तक्षेप और मंत्री के निर्देश के बाद दिव्यांग अभिजीत घोष को प्रतिदिन सिविल सर्जन के स्तर से फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है. वही विकलांगता प्रमाण पत्र को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. उन्हें जल्द ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं उनकी माता को वृद्धा पेंशन की स्वीकृती मिल गयी है. जिसके बाद अब उन्हें प्रत्येक माह पेंशन उपलब्ध होगा. सहयोग के लिए मंजुश्री घोष और दिव्यांग अभिजीत ने भाजपा नेता दिनेश कुमार के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया. वहीं दिनेश कुमार ने भी मंत्री, जिला उपायुक्त व सिविल सर्जन, सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है.



